अवैध गांजा समेत एक गिरफ्तार

 

कुण्डा । कोतवाली पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में अवैध गांजा समेत गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवक को पुलिस ने न्यायालय में गाजे समेत पेश कर दिया है । कोतवाली के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह मय उ0नि0 बलबीर सिह मय हमराही का0 575 त्रिलोक सिहं का0 77 बृजेश कुमार के का० त्रिलोक की निजी वाहन सख्या – UK 19 4412 व विवेचना किट मय निजी लैपटाप व अन्य दीगर कागजात के देखरेख शांति व्यवस्था, चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम अवैध मादक पदार्थ तस्करी थाना हाजा से रपट न०-37 समय 03.52 बजे रवाना होकर गश्त करते हुए चौकी मण्डी होते हुये सब्जी मण्डी से नील कण्ठ कालोनी तिराहे से ढेला नदी को जाने वाले रास्ते पर आम के बाग से आगे पहुंचे तो ढेला नदी की ओर से एक व्यक्ति जिसके दाहिने हाथ में एक सफेद रंग का थैला है आता दिखायी दिया जो हम पुलिसजनों की गाडी को देख कर शकपका कर वापस मोडने लगा शक होने पर हम पुलिस जनो द्वारा कार को रोककर कार से नीचे उतर कर तेजी व फुर्ती से उक्त व्यक्ति को भागने का मौका दिये बिना मौके पर ही पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम नूर मौहम्मद पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम सरवरखेडा थाना कुण्डा जिला उधमसिंह नगर उम्र 30 वर्ष बताया, पुलिस ने उसके पास मौजूद थैले से करीब 1.973 किग्रा. शुध्द बजन गाजा बरामद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *