
काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भगवान महावीर जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी साथ ही यह भी बताया कि महावीर जयंती जैन धर्म का एक पावन पर्व है। यह त्यौहार जैन धर्म के 24वें अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर को समर्पित है। कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक डॉ कपिल कुमार ने बताया कि महावीर जयंती का पर्व चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है जो भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ राजकुमार चौधरी ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर फार्मेसी वसुधा नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डॉ अमित सेन, मनीष कुमार सक्सेना शिवानी, दक्ष, शुभम आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहे।