
काशीपुर । स्थानीय बाबा रिसोर्ट में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में आयोजित 1008 श्री भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक एवं भव्य रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ महापौर दीपक बाली नैनी पेपर्स लि. प्रबंध निदेशक पवन अग्रवाल समेत अतिथियों ने किया। साथ ही क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने दीप प्रज्वलित किया।विशिष्ट जैन अतिथियों द्वारा भगवान महावीर के चित्र का अनावरण किया गया।इससे पूर्व नागनाथ मंदिर स्थित जैन मंदिर में जैन बंधुओं द्वारा श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा पूजन समेत मांगलिक कार्य संपन्न हुए। वहीं जैन समाज की महिलाओं और बच्चों के सुंदर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ हस्तिनापुर से आई रामकुमार परदेशी की संगीत और भजन मंडली ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम देवेन्द्र जैन (आदर्श प्रेस) तथा बाजपुर के कृष्ण जैन परिवार द्वारा किया गया।इस अवसर पर विधायक श्री चीमा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अहिंसा परमो धर्म और जियो और जीने दो का संदेश लेकर बढ़ने वाला जैन समाज निश्चित रूप से प्रसंशा का पात्र है। वहीं नैनी पेपर्स लि. एम डी श्री अग्रवाल ने कहा कि आज जैन समाज आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक रुप से देश को एक नई दिशा की ओर ले जाने के साथ साथ एक पिलर के रूप में राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर है। भाजपा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि त्याग की मिसाल प्रस्तुत करने वाला जैन समाज अपने आचरण, व्यवहार से अपने मन और शरीर को मजबूत कर अपनी आत्म उन्नति के लिए जाना जाता है। वहीं कार्यक्रम के दौरान नगर और विभिन्न क्षेत्रों से आए सर्व समाज के गणमान्य लोगों को पटका पहनाकर सम्मानित किया।उधर जैन समिति द्वारा श्री भगवान महावीर जन्म कल्याणक भव्य रथयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों पर गाजे बाजे के साथ निकाली गई। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा और जल्पान के साथ स्वागत किया गया।श्री जी के रथ पर खवासी के रूप में आरजव जैन,सारथी के रूप में राहुल जैन दाएं इंद्र के रूप में प्रवीण जैन अभिनव जैन बाएं इंद्र के रूप में हर्षित जैन तथा कुवेर के रूप पुन्य जैन सवार रहे। अंत में समिति अध्यक्ष योगेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य संयोजक विकास जैन जसपुर पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल पूर्व महापौर ऊषा चौधरी पुष्पेन्द्र जैन समिति अध्यक्ष योगेश जैन महामंत्री सी.ए.डा विनय जैन कोषाध्यक्ष राजेश जैन अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता अंकित जैन सुभाष जैन अमित जैन विवेक जैन सुरेन्द्र जैन कुमायूं वैश्य महासभा अध्यक्ष एम. पी. गुप्ता अजय अग्रवाल उत्तराखंड बार काउंसिल सदस्य हरीश नेगी संदीप सहगल आंनद रस्तोगी जे पी अग्रवाल कपिल अग्रवाल प्रांशु बंसल कुसुम जैन मिथिलेश जैन गरिमा जैन कामिनी जैन संगीता जैन ईशा जैन समेत अतिथि मौजूद रहे।