जी डी गोयंका में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन कर गोयंकन बच्चों को उनकी विशेष डिग्री से सम्मानित किया गया

काशीपुर । जी डी गोयंका, काशीपुर के ऑडिटोरियम में ग्रेजुएशन सेरेमनी का बहुत ही शानदार आयोजन किया गया |कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की को- एम- डी श्रीमती रिशिता सक्सेना अग्रवाल, प्रधानाचार्या श्रीमती मधुमिता बनर्जी, इवेंट कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा सिंह एवं जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर श्रीमती बुशरा सिद्दीकी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | प्रधानाचार्या महोदया ने सभी अभिभावकों का उनके आयोजन में सम्मिलित होने के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया|
कक्षा नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने गणेश वन्दना से शुभारम्भ कर अपने मधुर गानों, नृत्य और अभिनय के माध्यम से सभी उपस्थित जनों को अपनी प्रस्तुतियों से स्तब्ध कर दिया| को एम डी महोदया ने अपने वक्तव्य में बच्चों के प्रयासों की सराहना की |उन्होंने विद्यालय की उत्तरोतर गतिविधियों को बताते हुए उसे उन्नति तक पहुंचाने के लिए अभिभावकों के समक्ष कहा |
प्रधानाचार्या महोदया के सफल नेतृत्व में जूनियर विंग कऑर्डिनेटर श्रीमती बुशरा सिद्दीकी एवं उनके टीम के द्वारा सफलता पूर्वक बच्चों को प्रशिक्षित किया गया| सीनियर विंग कोअर्डिनेटर श्रीमती रीना चौधरी, मिडिल विंग कोऑर्डिनेटर अंजू चावला, स्कूल कॉउंसलर श्रीमती रेखा सिंह और अन्य शिक्षिकाओं ने भी वहाँ उपस्थित रहकर छोटे स्नातकों को प्रोत्साहित किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *