
काशीपुर । प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर मिक्स नेटबॉल प्रतियोगिता में द संस्कार स्कूल के तीन छात्रों समृद्धि सक्सेना, अंशदीप सिंह तोहिद सैफी ने किया धमाकेदार प्रदर्शन। 14 से 15 मार्च को शिवडेल स्कूल, हरिद्वार में 1st उत्तराखंड स्टेट जूनियर मिक्स नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें द संस्कार स्कूल की छात्रा समृद्धि विंग डिफेंस की पोजीशन पर खेलते हुए उधम सिंह नगर नेटबॉल टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को प्रथम स्थान प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं इसी क्रम में आज दीप ने सेंटर की भूमिका निभाते हुए अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।उनके इस प्रदर्शन पर नेटबॉल फेडरेशन उधम सिंह नगर के सेक्रेटरी अमित घिल्डियाल बाबा ने उनकी बहुत प्रशंसा की और साथ ही उधम सिंह नगर के कोच मनीष शर्मा की बहुत-बहुत प्रशंसा की क्योंकि उन्होंने टीम के प्रदर्शन वह खेल के उत्थान के लिए दिन-रात एक कर दिए और इसी क्रम में नेटबॉल फेडरेशन उधम सिंह नगर के प्रेसिडेंट श्री राधेश्याम तिवारी ने भी ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्टि जताई। द संस्कार स्कूल के प्रबंधक डॉ राहुल पैगिया जी हमेशा से ही खिलाड़ियों के साथ खड़े नजर आए हैं। उन्होंने संपूर्ण उधम सिंह नगर नेट बॉल परिवार को इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही संस्कार स्कूल की प्रधानाध्यापिका रश्मि अग्रवाल जी ने छात्रों के प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। साथ ही आपको बताना चाहेंगे कि नेटबॉल एसोसियेशन उधम सिंह नगर ने संस्कार स्कूल को प्रैक्टिस ग्राउंड प्रदान करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया और सभी ने नेटबॉल के सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। नेटबॉल प्रमोशन एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सेक्रेटरी सुरेंद्र जी ने द संस्कार स्कूल के प्रबंधक डॉ राहुल पैगिया जी के सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उधम सिंह नगर नेटबॉल टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रफीक अंसारी, मनजीत कौर ,शबनम सिद्दीकी ,अनीता सुंद्रियाल ,पूजा जोशी, नीतू शर्मा, नीलम शर्मा , विनीत जोशी, रंजीत कौर, अनीता,राजविंदर कौर,आकाश सागर और संपूर्ण संस्कार स्कूल परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की।