बाइक सवार युवक की डंपर से कुचलकर मौत

काशीपुर । फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर जा रहे एक व्यक्ति की बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के ग्राम करनपुर निवासी 32 वर्षीय रामपाल पुत्र जमुना प्रसाद आज सुबह महुआ खेड़ा गंज में एक फैक्ट्री में काम करके अपनी बाइक से महुआ खेड़ा गंज जा रहा था, कि महुआ खेड़ा गंज में रजा पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी जिससे रामपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । रामपाल महुआ खेड़ा गंज में किराए के मकान पर रहकर फैक्ट्री में काम करता था । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । रामपाल के परिजनों ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *