
काशीपुर । कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने एक युवक को अवैध कच्ची शराब समेत गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार तस्कर को शराब समेत न्यायालय में पेश कर दिया । ग्राम जगतपुर निवासी राजेंद्र पुत्र सतनाम को पुलिस ने नूरपुर लक्ष्मीपुर रोड से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह एक प्लास्टिक के कट्टे में 55 पाउच अवैध कच्ची शराब के लेकर बेचने जा रहा था तभी कुंडेश्वरी पुलिस ने उसे धर दबोचा ।