काशीपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित पुलिस टीम के द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए उमेश पुत्र भगवान दास निवासी धीमर कॉलोनी गोपीपुरा पो0 हेमपुर को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया ।