उत्तराखंड सरकार अपने चार साल पूरे होने से पहले हरिद्वार में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। कार्यक्रम में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार करीब 28 हजार लोगों को रोजगार दे चुकी है और इस कार्यक्रम में भी युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि 23 मार्च को सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं और उससे पहले हरिद्वार में यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का बड़ा मंच होगा।
बाइट— धन सिंह रावत, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड