होली पुजन से पहले नगर में शोभायात्रा धूमधाम से निकली

काशीपुर। सड़क पर होली की मस्ती में नाचते गाते शहरवासियों ने कई वर्ष पहले जिस नई परंपरा को जन्म दिया था. उसी को निभाते हुए लोग आज भी फूलों की होली खेलते हुए दिख रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी काशीपुर में राधा कृष्ण कमेटी की तरफ से होली के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी. जिसकी शुरुआत गंगे बाबा मन्दिर से हुई. जिसके बाद शोभायात्रा किला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, कोतवाली रोड, महाराणा प्रताप चौराहा, जेल रोड और माता मंदिर रोड, डाक्टर लाइन, मुंशीराम का चौराहे से होकर नगर के विभिन्न मार्गों तक पहुंची, जिसके बाद शोभायात्रा वापस शाम को गंगे बाबा मन्दिर पर आकर समाप्त हुई ।

वहीं, शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण अघोरी नृत्य, ग्वालों का फूलों की होली भरा नृत्य, देश में सर्वधर्म समभाव का परिचय देती भारत के नक्शे की झांकी और नवयुवकों द्वारा हैरतअंगेज करतब तथा महादेव के साथ औघड़ की मसाने की होली रही.

शोभायात्रा में शामिल राधा कृष्ण मंदिर कमेटी आयोजकों नेे बताया कि वह पिछले 13 साल से रंगों वाली होली से एक दिन पहले फूलों की होली का आयोजन करते हैं. क्या युवा, क्या बच्चे और क्या महिलाएं सभी इस फूलों की होली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इसमें खास बात ये हैं कि इस शोभायात्रा में एक-दूसरे पर फूल डालकर होली का जश्न मनाया जाता है. इस शोभायात्रा में मथुरा और वृंदावन की झलक देखने को मिलती है । इस शोभा यात्रा में पंकज माहेश्वरी, काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *