ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए अजय रावत जी*

रुद्रपुर, उद्यम सिंह नगर के अंतरराष्ट्रीय पेरा खिलाड़ी और दिव्यांग विद्यार्थियों के मार्गदर्शक अजय रावत जी को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। राजस्थान की सामर्थ्य संस्था द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में जिला मजिस्ट्रेट झालावाड़, अधीक्षक पुलिस, महाराज राणा श्री चंद्रजीत सिंहजी देव बहादुर, सुप्रीम कोर्ट के काउंसलर और देशभर से आए अवॉर्डी मौजूद रहे।

अजय जी को यह पुरस्कार पेरा अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन और दिव्यांग विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए दिया गया। वे पहले भी कई अवॉर्ड और उत्कृष्टता सार्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें दक्षिण एशियाई पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में रजत पदक, राष्ट्रीय पैरा लॉन बॉल खिलाड़ी, उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के सदस्य, शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार और उत्तराखंड आइकन अवार्ड 2025 शामिल हैं।

राष्ट्रस्तरीय सम्मान समारोह में देशभर से चयनित 25 प्रतिभाओं को सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *