जी. डी. गोयन्का पब्लिक स्कूल, में आयोजित किया गया विद्यालय छात्र परिषद( सत्र 2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह

काशीपुर । जी .डी .गोयन्का पब्लिक स्कूल, काशीपुर के छात्र- छात्राओं ने अपने दायित्वों का निर्वाह भली- भाँति करने हेतु आज प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि महोदय कर्नल अजय कुमार उपाध्याय, भारतीय प्रबंधन संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जो इंडियन आर्मी में 30 वर्षों तक कार्यरत रहे,प्रधानाचार्या श्रीमती मधुमिता बनर्जी,इवेंट कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा सिंह,सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर श्रीमती रीना चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत गान से हुआ| विद्यालय के बच्चों ने प्रेरणात्मक गीतों को प्रस्तुत कर सभी को जोश से सराबोर कर दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती मधुमिता बनर्जी ने सभी को सम्बोधित करते हुए नए स्कूल लोगो के विषय में,कर्त्तव्य एवं अधिकारों के महत्व को समझाया।विद्यालय छात्र परिषद के सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि महोदय, प्रधानाचार्या महोदया ने बैज से सम्मानित किया। सभी सदस्यों ने अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की शपथ ग्रहण की।विद्यालय के हेड बॉय तन्वीर ,और हेड गर्ल आयुषी यादव ने अपने दायित्वों को भली भांति निर्वाह करने का आश्वासन अपने-अपने वक्तव्य में दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने ओजस्वी भाषण से सबको लाभान्वित किया एवं सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के हेड बॉय तनवीर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर इवेंट कोऑर्डिनेटर श्रीमती रेखा सिंह, सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर श्रीमती रीना चौधरी, मिडिल विंग कोऑर्डिनेटर श्रीमती अंजू चावला, जूनियर विंग कोऑर्डिनेटर श्रीमती बुशरा सिद्दीकी ने भी विद्यालय परिषद के विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया | इस अवसर पर सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे |