बरखेड़ा पांडे के पूर्व ग्राम प्रधान को कोर्ट ने भेजा जेल, सरकारी धन के गबन का है आरोप।


Īकाशीपुर/ अलग अलग मामलों में पिछले लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये वारंटियों में एक पूर्व प्रधान भी शामिल है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसमें आबकारी अधिनियम में छोटी बरखेड़ी निवासी गुरमुख सिंह पुत्र शंकर सिंह व यहीं के कृष्ण सिंह पुत्र मोहर सिंह, अमरजीत उर्फ पप्पू पुत्र कश्मीर सिंह, एनबीडब्ल्यू में बांसखेड़ा के पूर्व ग्राम प्रधान मो.सरफराज उर्फ छोटे पुत्र स्व. फकीर मौहम्मद फकीरा को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। मो. सरफराज वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक ग्राम बांसखेड़ा का ग्राम प्रधान रह चुका है। आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान मो. सरफराज उर्फ छोटू धारा 409 का आरोपी है। जिसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई शंकर सिंह बिष्ट, एएसआई रविंद्र सिंह गड़िया, कांस्टेबल दीपक चौहान, धमेंद्र भारती, दीपक जोशी, हरीश नेगी, सुरेंद्र कांबोज शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *