
काशीपुर । मुकदमा जगत सिंह पुत्र खुशवंत सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी थाना आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर कोतवाली काशीपुर ने कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीर दी कि उसकी रामनगर रोड स्थित दुकान से एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा लगभग 15,000/- रुपए कीमती कॉपर के पाईप की चोरी कर ले गया है। जिस संबंध में कोतवाली काशीपुर में मुकदमा एफआईआर नंबर 63/26 धारा 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी की घटना का अनावरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश निर्देश क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी – पतारसी करते हुए चोरी गये कॉपर के पाईप के टुकड़ो के साथ अभियुक्त मुकीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मोहल्ला काजीबाग कटोराताल कोतवाली काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर अनावरण किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया है ।