
काशीपुर । उदयराज हिंदू इंटर कालेज में 77 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा समेत अतिथियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीयगान तथा राष्ट्रगीत में हिस्सा लिया। इससे पूर्व विद्यालय प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। वहीं विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती स्वागत गीत राम लक्ष्मण परशुराम संवाद, लिलीपुट हास्य नृत्य,हरित प्रौद्योगिकी, बसंत गीत नृत्य विष्णु वंदना भरत नाट्यम की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही नगर के समाजसेवियों द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने देश की आजादी के शहीदों को नमन करते हुए उनके अमूल्य योगदान के बारे में विचार व्यक्त करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान पूर्व महापौर ऊषा चौधरी विद्यालय उपाध्यक्ष हिमांशु गर्ग कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, उपमंत्री संजय अग्रवाल मनोज कुमार अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल अभिषेक गोयल नीरज गुप्ता विजय चौधरी छावनी चिल्ड्रन एकेडमी प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा मेजर ईश्वर चंद्र गुप्ता पी.टी.ए अध्यक्ष आशा राम पूर्व प्रधानाचार्य जे पी अग्रवाल मुनीशकांत शर्मा महेश चंद्र आर्या संजय चतुर्वेदी कौशलेश गुप्ता अब्दुल शमी आशार समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।