बार एसोसिएशन ने मनाया बसंत पंचमी का त्यौहार

 

काशीपुर ।  बार एसोसिएशन के द्वारा बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा की बसंत पंचमी के त्यौहार पर सरस्वती माता की पूजा अर्चना होती है , सचिव यशवंत चौहान ने कहा की बसंत पंचमी का त्यौहार आत्मिक शांति प्रदान करता है।
इस मौके पर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे,सचिव यशवंत चौहान ,उपाध्यक्ष विधू शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी ,कोषाध्यक्ष बी सी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा,पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सहित कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता ,शुभम कुमार उपाध्याय ,कैलाश कुमार, प्रीति शर्मा ,केदार सिंह ,नरगिस, रणजीत सिंह विर्क सहित हरीश नेगी एडवोकेट,शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, आनंद रस्तौगी एडवोकेट, कश्मीर सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट, गोपाल कृष्ण एडवोकेट, प्रयाग दर्शन रावत एडवोकेट, धर्मेंद्र तुली एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, रोहित नायक एडवोकेट, अशोक वैश्य आदि मौजूद रहे।
और अंत में बूंदी के लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *