युवको पर लगाया गडासे से हमला करने का आरोप ,मुकदमा दर्ज

काशीपुर । कुमाऊँ कॉलोनी कचनालगाजी निवासी एक व्यक्ति ने कुछ युवकों पर उसे व उसके दोस्त के साथ मारपीट कर गंडासे से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कुमाऊँ कॉलोनी, कचनालगाजी निवासी भरत शर्मा पुत्र धन बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 17.1.2026 की रात्रि के लगभग 9 बजे वह अपने दोस्त ऋषभ पन्त पुत्र हेम पन्त के साथ फाटक से होते हुये अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वे गड्डा कॉलोनी के ग्राउंड के पास पहुँचे तभी दीपक व रवि निवासी गड्डा कॉलोनी व अन्य कुछ लड़कों ने उन्हें जबरदस्ती रोक कर उनके साथ मारपीट की और उक्त दोनों के द्वारा उन पर लाठी-डंडो व गंडासे से वार किया गया तथा जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर चले गये।
भरत ने बताया कि वे दोनोंवहां बेहोश होकर गिर गये, पास से गुजर रहे लोगों के द्वारा उनके घर वालों को इस बात की सूचना दी और उसके बाद घर वालों ने उन्हें अस्पताल लेजाकर उनका इलाज करवासा, उन्हें गुम व खुली चोटें आई हैं। इस मारपीट के दौरान दोनों के सिर पर टाँके आये हैं, जिसका इलाज सरकारी अस्पताल एलडी भट्ट, काशीपुर में हुआ है।
भरत ने कहा कि उक्त युवकों से उन दोनों को जान माल का खतरा बना हुआ है, अगर भविष्य में उनके साथ कुछ भी घटना घटती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी दीपक पुत्र प्रेम पाल व रवि पुत्र प्रेमपाल निवासी गड्डा कॉलोनी की ही होगी। उसने उक्त युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने भरत की तहरीर के आधार पर दीपक व रवि के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एस आई सौरव कुमार के हवाले की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *