*लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ*

काशीपुर । ज्ञानार्थी कॉलेज के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षा जगत से जुड़े सभी लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करता की।उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिश्रम के सम्मान का प्रतीक हैं। मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का संदेश देती है, जो जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और प्रगति का संकेत है, वहीं लोहड़ी उत्साह, उल्लास और सामूहिक एकता का पर्व है।
ये त्योहार हमें आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। मेरा विश्वास है कि शिक्षा के माध्यम से हम इन मूल्यों को समाज में और अधिक सुदृढ़ कर सकते हैं। ईश्वर से कामना है कि ये पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आएँ तथा हमारा समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।