
काशीपुर । पैगा गांव निवासी किसान सुखवंत द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में प्रशासन द्वारा उनके परिवार की लगभग मांगे पूरी करने का आश्वासन मिलने पर । सुखवंत सिंह के शव का अंतिम संस्कार गांव में बने श्मशान घाट पर कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहले ही कुमाऊं कमिश्नर को जाचं सौंप दी थी । आज प्रातः प्रशासनिक अधिकारी सुखवंत सिंह के घर पर पहुंचे तथा उनके परिवार जनों से मिलकर बात की जिस पर उनके परिवार वालों ने अपनी मांगे रखी, जिस पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने उनकी मांगों को मानते हुए कहा कि जितने भी लोग इसमें दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ित परिवार की पूरी मदद की जाएगी । आश्वासन के बाद सुखवंत सिंह का शव का अंतिम संस्कार गांव में बने श्मशान घाट पर कर दिया गया है ।