अंकिता मामले में CBI जांच के आदेश पर गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप।

देहरादून के वसंत विहार थाने से जुड़े अंकिता मामले को लेकर राज्य सरकार ने CBI जांच कराने का फैसला किया है। गढ़वाल IG राजीव स्वरूप ने बताया कि इस मामले में मिली शिकायत और उसकी गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने CBI जांच के निर्देश दिए हैं। मामला पहले ही पुलिस मुख्यालय भेजा जा चुका है और अब इसे CBI को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री ने खुद अंकिता के माता-पिता से बात कर उनकी बातों और मांगों को ध्यान से सुना।

गढ़वाल IG ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। एक वरिष्ठ महिला IPS अधिकारी की अगुवाई में SIT बनाई गई, जिसने गहराई से जांच की और पुख्ता सबूत जुटाए। इन्हीं सबूतों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। किसी भी आरोपी को एक दिन की भी जमानत नहीं मिली। IG ने कहा कि अब पूरे मामले में और पारदर्शिता लाने के लिए इसे CBI को सौंपा जा रहा है, ताकि किसी भी तरह का संदेह न रहे और अंकिता को पूरा न्याय मिल सके।

बाइट- राजीव स्वरूप,आईजी,गढ़वाल

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *