काशीपुर । एक महिला ने अमित कुमार पुत्र हरद्वारी निवासी ग्राम रामनगर थाना काशीपुर के विरुध अपनी माता व जीजा घेर कर धमकाने का आरोप लगाया है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू करती है । तहरीर में पूजा कश्यप पिता चन्द्रपाल कश्यप पता आवास विकास ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि काशीपुर कोतवाली मे एक मुकदमा )FIR N0 511/2025) पजीकृत करवाया गया था , जिसमे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अभियुक्त अमित कुमार को प्रतिदिन 2 बार थाने मे प्रस्तुत होने के लिए आदेशित किया गया है ,खुद को फंसता हुआ देखकर अमित कुमार उपरोक्त अपने साथ राजु मुखर्जी पुत्र भोला निवासी ग्राम रामनगर काशीपुर व एक अन्य व्यक्ति ने दिनांक 22/02/26 को करीब 3:30 से 4:30 दोपहर मेरी माता और जीजा जी चैती चौराहे के पास वशं वाशिंग सेन्टर के सामने अपनी गाडी से घेर लिया और गन्दी गालियां देते हुए घमकी दी कि अपनी बेटी से कह देना कि अपना मुकदमा वापस ले लेगी नही तो मेरे साथ सुखवंत सिह हरविन्दर सिह उर्फ राजू, राजेश जैसे लोग रहते है जिन पर हत्या रंगदारी जैसे मुकदमे चल रहे है ,उनसे तेरी बेटी की हत्या करवा दूगां । अमित कुमार ,राजू मुखर्जी और उनके अन्य साथी के साथ रास्ते मे जबरन घेरकर गाली गलौच की जान से मारने की घमकी दी व मेरे द्वारा लिखवाये मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाया । ये सारा प्रकरण आस-पास के CCTV केमरे मे देका जा सकता है । पुलिस ने महिला की तहरीर के अनुसार मुकदमा लिखकर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है ।