
काशीपुर। श्रीजी कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम रोड पर शहर के फूड लवर्स के लिए शनिवार को एक नई और आकर्षक जगह “वॉकवे फूड गार्डन” का भव्य शुभारंभ पूजनीय दादी श्रीमती विद्या देवी जी के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी, व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने नए फूड गार्डन के आकर्षक माहौल और स्वादिष्ट व्यंजनों की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के स्वामी रवि शर्मा एवं शिवम् शर्मा ने बताया कि “वॉकवे फूड गार्डन” को खास तौर पर परिवार और दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को स्वादिष्ट खाने के साथ सुंदर, शांत और मनमोहक वातावरण का अनुभव मिलेगा। फूड गार्डन में विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि हर आयु वर्ग के लोगों की पसंद का विशेष ध्यान रखा जा सके।
उन्होंने कहा कि काशीपुर में युवाओं और परिवारों के लिए एक बेहतर फूड डेस्टिनेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इस नई शुरुआत की गई है। उद्घाटन के दौरान मेहमानों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
उद्घाटन अवसर पर रवि शर्मा, शिवम् शर्मा, गरिमा शर्मा, कंचन शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, मयंक गुप्ता, रंजीत सिंह (दयाल फोटो स्टूडियो), लता शर्मा, संदीप सहगल एडवोकेट, प्रदीप जोशी, अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, जितेन्द्र सरस्वती, मोहन चंद्र पपनै, विकल्प गुड़िया, सुभाष पाल, शिवम उपाध्याय, हरेंद्र अस्वाल, दिलप्रीत सिंह शेट्टी, नीरज पांडे मैनेजर सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।