CM धामी की अवैध मजारों पर कार्यवाही। – The News Plus

 

उत्तराखंड में लगातार अतिक्रमण की गई जमीनों पर बन रहे अवैध निर्माण को हटाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। बीते दिन भी धामी सरकार का बुलडोजर देहरादून के घंटाघर के नजदीक अवैध मजार पर गरजा। जहां जिला प्रशासन, पुलिस बल व mdda के अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध मजार को हटाया गया। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसको लेकर कहा कि प्रदेश की मूल संस्कृति, सभ्यता संरक्षित रहे इसको लेकर हम संकल्प बद्ध हैं और अतिक्रमण की गई अब तक 10 हजार एकड़ से अधिक जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है, जबकि करीब 600 अवैध निर्माण को ध्वस्त भी किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग जो अपनी पहचान छुपा कर यहां लाभ ले रहे हैं उनका सत्यापन प्रक्रिया भी चल रही है जिसमें वोटर आई कार्ड, आधार, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड की जांच चल रही है, साथ ही परिवार रजिस्टर का भी सत्यापन हो रहा है और इसमें जो भी अवैध रूप से पाया जाएगा उसपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

बाइट : पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखंड





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *