
गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों को घरों पर उपलब्ध हो रही समय से गैस
टी टी बी कनेक्शन ट्रांसफर प्रक्रिया को कड़ाई से लागू करे प्रशासन
काशीपुर । एक तरफ जहां पूरे जिले में गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी गैस उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई है वही काशीपुर में निर्भय गैस एजेंसी पर गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों को समय के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है । हमारे संवाददाता द्वारा कल जब काशीपुर क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों का भ्रमण किया गया तो पता चला कि नेहा गैस एजेंसी, साई गैस एजेंसी, इंडियन गैस एजेंसी पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आ रही थी, लेकिन निर्भय गैस एजेंसी पर एक भी उपभोक्ता मौजूद नहीं था । इससे साफ लगता है कि निर्भय गैस एजेंसी गैस बुकिंग के बाद ग्राहक के घर तक समय से गैस डिलीवरी करवा रही है इसी वजह से अब ग्राहकों का विश्वास निर्भय गैस एजेंसी पर जम रहा है । ग्राहकों ने प्रशासन से टी टी बी यानी लोकल ट्रांसफर गैस कनेक्शन को ट्रांसफर करने के लिए कड़ाई से आदेश किए जाएं जिससे कि ग्राहक जिस एजेंसी पर विश्वास जमाये वहां पर उसका आसानी से कनेक्शन ट्रांसफर हो सके । सर्वे के अनुसार निर्भय गैस एजेंसी को छोड़कर सभी गैस एजेंसियों पर ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इन गैस एजेंसियों पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे मोबाइल पर गैस डिलीवरी का मैसेज आ चुका है लेकिन हमें गैस नहीं मिली उनका साफ कहना है कि गैस एजेंसी स्वामी एवं डिलीवरी बॉय हमारे सिलेंडर कहीं अन्य जगहों पर ब्लैक कर दे रहे हैं । सर्वे के दौरान पूरे नगर क्षेत्र में अधिकतर चाट पकौड़ी ,जलेबी के ठेलों पर घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल भी होता देखा गया है । जिससे साफ जाहिर होता है कि नगर क्षेत्र में गैस इन ठेले वालों को आसानी से ब्लैक में उपलब्ध हो रही है । प्रशासन को नगर क्षेत्र में छापेमारी कर उक्त गैस सिलेंडरों को जप्त करने की कार्रवाई की जानी चाहिए । इसी के साथ-साथ बड़े होटलों एवं रेस्टोरेंट तथा मिठाई की दुकानों में भी धड़ले से कामर्शियल गैस सिलेंडरों का उपयोग हो रहा है जबकि कामर्शियल गैस सिलेंडर पर प्रतिबंध है । सोचने की बात है कि जब कामर्शियल सिलेंडर बंद है तो आखिर इन होटल, रेस्टोरेंट वालों के पास उक्त कामर्शियल सिलेंडर कहां से पहुंच रहे हैं ।