अवैध तमंचा व कारतूस समेत एक बदमाश गिरफ्तार

  • अवैध तमंचा व कारतूस समेत एक बदमाश गिरफ्तार

काशीपुर । कुंडा पुलिस ने एक बदमाश को 315 बोर के अवैध तमंचे व एक 315 बोर का जिंदा करतू समेत गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान एक युवक को ढेला नदी के पास से संदिग्ध लगने पर पकड़ा ,उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ । पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सादिक पुत्र जाबिर निवासी काली बस्ती हजरत नगर काशीपुर बताया है । पकड़े गए बदमाश ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने के लिए चोरी तथा कबाड बिनने का काम करता है तथा पहले भी वह जेल जा चुका है । पुलिस ने उक्त बदमाश को तमंचे व कारतूस समेत न्यायालय में पेश कर दिया है जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *