सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ योग शिविर का भव्य आयोजन


काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज आफ फार्मेसी, कॉलेज आफ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ़ लॉ, कॉलेज ऑफ़ पैरामेडिकल साइंस एवं डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ योग गुरु डॉ आर सी शर्मा की उपस्थिति रही। योग गुरु डॉ शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के प्राणायाम कराए गए एवं उनके लाभ बताए गए। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान, चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान एवं सुरेश सिंह चौहान उपस्थित रहे। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि योग हमारे दैनिक जीवन में कितना लाभकारी साबित होता है। इस अवसर पर निदेशक फार्मेसी डॉ कपिल चौहान, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सीमा चौहान, वाइस प्रिंसिपल डॉ सुषमा, वाइस प्रिंसिपल नर्सिंग डॉ श्रुति करार, वाइस प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ अमित सेन एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे साथ ही छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *