

काशीपुर । रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह का आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा उत्तराखंड द्वारा रॉयल_हवेली में अत्यंत उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। क्षेत्र की सम्मानित अग्रवंश मातृशक्ति उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा उत्तराखंड एड0 प्रियंका अग्रवाल ने
सभी की गरिमामयी उपस्थिति, सहयोग एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया ।