राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू

काशीपुर । सुदामालाल प्रा. विद्यालय काशीपुर में राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज काशीपुर का राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस सात दिवसीय शिविर के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती गीता जायसवाल प्रधानाचार्या रा. क. इ का. द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना धर्मेन्द्र बसेड़ा व सुरेश सिंह कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भावना, श्रीमती रीना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आभा पाठक द्वारा किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत छात्राओं द्वारा बैज लगाकर किया गया। प्रधानाचार्य व समन्वयक द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारियाँ छात्राओं को दी गयीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *