
रुद्रपुर । सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा होली के पावन पर्व पर जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के साथ प्रेमपूर्वक होली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को रंग, मिठाई, चिप्स, बिस्कुट एवं वस्त्र वितरित कर खुशियां बांटी गईं। संस्था के अध्यक्ष रामवीर यादव एवं कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्य किए जाते हैं.और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
कार्यक्रम में सचिन खुराना, सार्थक शर्मा, अंकित, राहुल, प्रीति, राजू एवं ललित राजेश भैया जी सहित सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट की टीम के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।संस्था ने सभी समाजसेवियों से अपील की कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आकर सहयोग प्रदान करें।