काशीपुर । 7 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय काशीपुर मे जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमित सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ,मेयर दीपक बाली, पी सी यू अध्यक्ष राम मैहरोत्रा ,प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक,पूर्व प्रदेश महामंत्री , दर्जा राज्य मंत्री मंजीत सिंह,पूर्व दर्ज राज्य मंत्री राजेश कुमार,ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री रवि पाल,सीमा चौहान समेत जिले तथा मोर्चो के पदाधिकारियों समेत कर्तकर्ता मौजूद रहे।
